अंग्रेजी या संस्कृत: कौन अधिक विकसित भाषा है?


कमांडर वी के जैटली

अंग्रेजी में ‘A QUICK BROWN FOX JUMPS OVER THE LAZY DOG’ एक प्रसिद्ध वाक्य है। अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षर उसमें समाहित हैं। किन्तु कुछ कमियाँ भी हैं :-

1) अंग्रेजी अक्षर 26 हैं और यहां जबरन 33 अक्षरों का उपयोग करना पड़ा है। चार O हैं और A,E,U तथा R दो-दो हैं।

2) अक्षरों का ABCD… यह स्थापित क्रम नहीं दिख रहा। सब अस्तव्यस्त है।

इसके विपरीत अब संस्कृत में चमत्कार देखिए !

क:खगीघाङ्चिच्छौजाझाञ्ज्ञोSटौठीडढण:।
तथोदधीन पफर्बाभीर्मयोSरिल्वाशिषां सह।।

(अर्थात्)- पक्षियों का प्रेम, शुद्ध बुद्धि का , दूसरे का बल अपहरण करने में पारंगत, शत्रु-संहारकों में अग्रणी, मन से निश्चल तथा निडर और महासागर का सर्जन करनार कौन? राजा मय कि जिसको शत्रुओं के भी आशीर्वाद मिले हैं।

आप देख सकते हैं कि संस्कृत वर्णमाला के सभी 33 व्यंजन इस पद्य में आ जाते हैं। इतना ही नहीं, उनका क्रम भी यथायोग्य है।

यह है एक ही अक्षरों का अद्भूत अर्थ विस्तार !

माघ कवि ने शिशुपालवधम् महाकाव्य में केवल “भ” और “र ” दो ही अक्षरों से एक श्लोक बनाया है। देखिये –

भूरिभिर्भारिभिर्भीभीराभूभारैरभिरेभिरे।
भेरीरेभिभिरभ्राभैरूभीरूभिरिभैरिभा:।।
(अर्थात्) धरा को भी वजन लगे ऐसे वजनदार, वाद्य यंत्र जैसी आवाज निकालने वाले और मेघ जैसे काले निडर हाथी ने अपने दुश्मन हाथी पर हमला किया।

किरातार्जुनीयम् काव्य संग्रह में केवल “न” व्यंजन से अद्भुत श्लोक बनाया है और गजब का कौशल्य प्रयोग करके भारवि नामक महाकवि ने थोडे में बहुत कहा है:-

न नोननुन्नो नुन्नोनो नाना नाना नना ननु।
नुन्नोSनुन्नो ननुन्नेनो नानेना नन्नुनन्नुनुत्।।

(अर्थात्) जो मनुष्य युद्ध में अपने से दुर्बल मनुष्य के हाथों घायल हुआ है वह सच्चा मनुष्य नहीं है। ऐसे ही अपने से दुर्बल को घायल करता है वो भी मनुष्य नहीं है। घायल मनुष्य का स्वामी यदि घायल न हुआ हो तो ऐसे मनुष्य को घायल नहीं कहते और घायल मनुष्य को घायल करें वो भी मनुष्य नहीं है। वंदेसंस्कृतम् !!

कितने आश्चर्य की बात है…. भारत के 29 राज्यों के नाम.. श्री. संत तुलसीदास के इक दोहे में समाई हुई है।

राम नाम जपते अत्रि मत गुसिआउ।
पंक में उगोहमि अहि के छबि झाउ।।
रा – राजस्थान ! पं- पंजाब
म – महाराष्ट्र ! क- कर्नाटक
ना – नागालैंड ! मे- मेघालय
म – मणिपुर ! उ- उत्तराखंड
ज – जम्मू कश्मीर ! गो- गोवा
प – पश्चिम बंगाल ! ह- हरियाणा
ते – तेलंगाना ! मि- मिजोरम
अ – असम ! अ- अरुणाचल प्रदेश
त्रि – त्रिपुरा ! हि- हिमाचल प्रदेश
म – मध्य प्रदेश ! के- केरल
त – तमिलनाडु ! छ- छत्तीसगढ़
गु – गुजरात ! बि- बिहार
सि – सिक्किम ! झा- झारखंड
आ- आंध्र प्रदेश ! उ- उड़ीसा
उ – उत्तर प्रदेश

2 Comments (+add yours?)

  1. Trackback: Electing Parliament: The On-line Way (2) | Indian People's Congress
  2. Malhotra Ramma
    Jul 21, 2018 @ 21:41:43

    अदभुत
    ज्ञान बाँटते रहो

    Like

    Reply

Join discussion:

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.